फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Business board elections will be held in the first week of January

जनवरी पहले सप्ताह में होंगे व्यापार मंडल चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Business board elections will be held in the first week of January
बनबसा व्यापार मंडल की बैठक में उपस्थित व्यापारी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। व्यापार मंडल की बैठक में जनवरी पहले सप्ताह में व्यापार मंडल चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के चार पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी, सलाहकार, चुनाव पर्यवेक्षक के लिए जिला कार्यकारिणी को आठ व्यापारियों के नाम भेजे गए हैं। इनके नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी और जिला मंत्री शंकर लाल वर्मा की मौजूदगी में हुई व्यापारियों की बैठक में निर्णय हुआ कि बनबसा व्यापार मंडल चुनाव चार से छह जनवरी 2021 में कराए जाएंगे। चुनाव वाले दिन ही परिणाम भी घोषित होंगे। सदस्यता अभियान 15 दिसंबर तक होगा। 25, 26 दिसंबर को नामांकन, 27 को प्रत्याशियों के प्रपत्रों की जांच, 28 को नाम वापसी होगी। चुनाव प्रदेश कार्यकारिणी की गाइडलाइन पर होंगे। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने औ निर्विरोध चुनाव का सुझाव भी रखा गया। प्रदेश मंत्री शंकर लाल वर्मा ने बताया कि चुनाव चार से छह जनवरी के बीच कराए जाएंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी की अध्यक्षता में महामंत्री संजय परीक ने संचालन किया। बैठक में जयप्रकाश अग्रवाल, सत्यनारायण गोयल, चंद्रशेखर भट्ट, विजय अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शकील अहमद मंसूरी, निरंजन अग्रवाल, रोशन कुमार, राकेश अग्रवाल, अनिल उप्रेती, मनोज मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed