फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bus saved from falling into the ditch due to driver's understanding

चालक की सूझबूझ से खाई में गिरने से बची बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bus saved from falling into the ditch due to driver's understanding
टनकपुर-चंपावत मार्ग में अमरू बैंड के पास पहाड़ी से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई लोहाघाट डिपो की बस। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत मार्ग पर अमरूबैंड के समीप एक अनियंत्रित बस चालक की सूझबूझ से खाई में गिरने से बच गई। चालक ने खाई में गिरने से बचाने के लिए अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस हादसे छह यात्री मामूली रूप से घायल भी हो गए।
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07 पीए/2915 ) मंगलवार को लोहाघाट से गुरूग्राम को जा रही थी। अमरू बैंड के पास पहुंचते ही अचानक सामने से एक वाहन आ गया। वाहन को बचाने के चक्कर में यह बस अनियंत्रित हो सड़क के किनारे डंप मलबे के ऊपर चढ़ गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकराकर नियंत्रित कर लिया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क के दूसरी तरफ गहरी खाई थी। बस पहाड़ी से न टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है बस में तीस से अधिक यात्री सवार थे। बस चालक मनोज के मुताबिक सामने से अचानक एक वाहन आने से बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed