फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bus going from Reetha Sahib to Punjab overturned, 34 pilgrims injured

Champawat News: रीठा साहिब से पंजाब जा रही बस पलटी, 34 तीर्थयात्री घायल

Mon, 19 Jun 2023 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 19 Jun 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bus going from Reetha Sahib to Punjab overturned, 34 pilgrims injured
धौन हादसे के बाद चंपावत जिला अस्पताल में धैर्य से बैठे नन्हें बच्चे नवदीप, नवजोत, महक और गुरजीत
चंपावत। रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद रविवार रात को पंजाब लौट रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 34 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। 18 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि मामूली रूप से चोटिल नौ यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बस में सवार छह बच्चों सहित सभी 61 यात्री पंजाब के रोपड़ जिले के रूपनगर के रहने वाले हैं। गनीमत रही कि बस सड़क पर ही पलटी अगर खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए चंपावत की एसडीएम रिंकू बिष्ट को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि रीठा साहिब गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम के बाद रविवार रात करीब 10 बजे पंजाब के रोपड़ जा रही बस (पीबी 03 बी/एल 6231) एनएच पर चंपावत से 13 किमी दूर धौन के ढलान में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक बलराम ने बताया कि ब्रेक फेल होने से बस बेकाबू हो गई थी। पलटने से पहले बस करीब 20 मीटर तक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ती रही। बस में सवार 61 यात्रियों में से 34 घायल हो गए। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बचाव के साथ ही तुरंत पुलिस को जानकारी दी। एंबुलेंस सहित अन्य वाहन, पुलिस और प्रशासन की टीम ने 15 से 20 मिनट के भीतर दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को चंपावत जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस डॉ. प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने रातभर घायलों का इलाज किया। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती नौ घायलों को सुबह छुट्टी दे दी गई। फिलहाल 18 यात्रियों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीओ बीसी पंत, वीस कुटियाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल, सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल रातभर अस्पताल और रैनबसेरा क्षेत्र में व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सोमवार को अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं करने के निर्देश दिए। इधर एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू की।
फोटो 19 टीएनपी 06 पी।
घटनाक्रम समय दर समय
रविवार शाम पांच बजे - रीठा साहिब गुरुद्वारे से बस पंजाब के लिए चली।
रात 10:00 बजे - चंपावत से 13 किमी दूर धौन में बस पलटी।
रात 10:10 बजे - सीएमएस डॉ. प्रदीप बिष्ट अस्पताल पहुंचे।
रात 10:19 बजे - पहली एंबुलेंस चंपावत से घटनास्थल धौन पहुंची।
रात 10:30 बजे - एसपी, सीएमओ, एसडीएम सहित तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे।
रात 10:50 बजे - घायलों को लेकर पहली एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंची।
रात 12:25 बजे - सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
रात एक बजे - ठीक स्थिति वाले यात्री रैनबसेरा पहुंचे।
बाक्स
रैनबसेरा में कटी तीर्थ यात्रियों की रात
चंपावत। हादसे वाली बस में सवार तीर्थ यात्रियों की रात रैनबसेरा में कटी। तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी पाने वाले और अन्य यात्रियों की रैनबसेरा में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। संवाद

बाक्स
सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी ने जाना गंभीर घायलों का हालचाल
चंपावत। सीएम कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किए गए सात तीर्थ यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। हादसे में दाहिना हाथ गंवा चुकी 13 साल की लवप्रीत कौर को हल्द्वानी से चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया है। नोडल अधिकारी के साथ गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह, लक्की चड्ढा, परमजीत सिंह, डॉ. हरभजन सिंह, डॉ. शहजाद आदि थे। संवाद
फोटो 19 सीपीटी 27पी
हल्द्वानी रेफर गंभीर रूप से घायल सात यात्री
1. लवप्रीत कौर (13)
2. मंजीत कौर (65)
3. गुरुदेव सिंह (70)
4. कमलेश कौर (65)
5. सरनप्रीत कौर (5 माह)
6. कुलवंत कौर (53)
7. अगमजोद सिंह (11)
जिला अस्पताल में भर्ती हैं ये 18 यात्री
1. निक्षत्तर सिंह, (55)
2. निक्षत्तर सिंह, (67)
3. बलराम सिंह (40)
4. हरमेस कौर (40)
5. दर्शन सिंह (70)
6. बंता सिंह (65)
7. कमलेश कौर (65)
8. हरबीर सिंह (72)
9. सुरेंद्र कौर (69)
10. हरवंश कौर (70)
11. कुलदीप कौर (70)
12. दिलप्रीत कौर (13)
13. रजपाल कौर (46)
14. विमला देवी (65)
15. मंजीत सिंह (35)
16. नवदीप कौर (11)
17. नवजोत कौर (11)
18. मनप्रीत कौर (12)
इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले नौ यात्री
1. अमरजीत सिंह (49)
2. अर्शप्रीत कौर (37)
3. दुर्बल कौर (65)
4. नवदीप सिंह (11)
5. निर्मल सिंह (60)
6. जसप्रीत कौर (6)
7. सरदार कौर (65)
8. सुनील (13)
9. कुशमेर सिंह (43)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed