फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bus faciclity will start

हल्द्वानी से रीठा साहिब तक शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bus faciclity will start
Bus faciclity will start
सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रीठा साहिब के लिए रोडवेज फिर से बस सेवा का संचालन करेगा। इस रूट पर दो साल से बस सेवा बंद थी। अब परिवहन निगम ने बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। बस के चलने से लधिया घाटी के लोगों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज के प्रबंधक निदेशक दीपक जैन ने हल्द्वानी से लोहाघाट होते हुए प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल रीठा साहिब तक नियमित बस सेवा संचालित करने को हरी झंडी दी है। लधिया घाटी में रीठा साहिब, भिंगराड़ा, बिरगुल सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लंबे समय से बस सेवा की मांग करते रहे थे।
विज्ञापन

करीब दो साल पूर्व तक इस रूट पर बस चलती थी लेकिन बसों की कमी से यह सेवा बंद हो गई। लोगों के लगातार आवाज उठाने के बाद आखिरकार फिर से यहां बस सेवा संचालित होगी। इस रूट पर संचालित होने वाली रोडवेज की यह इकलौती बस सेवा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो को मिलेंगी दो नई छोटी बसें
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो को जल्द दो नई छोटी बसें मिलेंगी। तीन डिपो वाले रोडवेज के टनकपुर क्षेत्र को कुल 40 बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों को जरूरत के मुताबिक टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो को दिया जाएगा।
फिलहाल इन बसों में से टनकपुर डिपो को चार और लोहाघाट को दो नई बसें दी गई हैं। रोडवेज के टनकपुर के मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा का कहना है कि बसों की उपलब्धता और जरूरत को देखते हुए लोहाघाट डिपो को नई बसें उपलब्ध की जाएंगी।

इधर लोहाघाट के स्टेशन प्रभारी बीसी आर्या का कहना है कि बसों की कमी से डीडीहाट-दिल्ली, धारचूला-दिल्ली, लोहाघाट-काशीपुर और लोहाघाट-बरेली की सेवा का संचालन बंद है। डिपों को 42 बसों की जरूरत है लेकिन महज 29 बसें उपलब्ध हैं। नई बसें मिलने से बंद पड़ी सेवाओं को फिर से शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed