{"_id":"e14f0f2054b684bbf1006558fd657ffb","slug":"burnt-effigies-of-cm-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज किराये वृद्धि का विरोध, सीएम का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज किराये वृद्धि का विरोध, सीएम का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बसों में किराया वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने मांग की कि किराया वृद्ध को वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुलसी राम चौराह पहुंचे, जहां पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि करने के बाद अब रोडवेज की बसों में किराया बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता पर महंगाई की यह मार सरकार का राजस्व बढ़ाने या फिर विभागों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि सरकार अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, तारा चंद, नारायण सिंह महर, प्रकाश पांडेय, ईश्वरी दत्त पंत, अमजद हुसैन, हरिओम सेठी, मुकेश साहू, बची सिंह महर, प्रवीण मेहता, योगेश जोशी, कमलेश भट्ट, कमलकांत, सुकुमार, नारायण गैड़ा आदि थे।
विज्ञापन