फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BSNL service precarious third day

तीसरे दिन भी चरमराई बीएसएनएल सेवा

Fri, 20 Nov 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Fri, 20 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

शुक्रवार को तीसरे दिन भी बीएसएनएल की ओएफसी कटने से क्षेत्र की संचार व्यवस्था चरमरा गई। लैंडलाइन, मोबाइल सेवा और ब्राडबैंड सेवा ठप रहने से विभिन्न विभागों के कार्यों के कार्य प्रभावित रहे। लोगों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इन दिनों एनएचआई द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जेसीबी से हो रहे कार्य मेें बार-बार बीएसएनएल की ओएफसी कट रही है, जिससे क्षेत्र में कई दिनों से व्यवधान पैदा हो रहा है। शुक्रवार को घंटों क्षेत्र की संचार व्यवस्था ठप रहने से विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी महकमों के कार्य प्रभावित रहे। ब्राडबैंड सेवा ठप रहने से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस, बैंक, कस्टम, साइबर कैफे के अलावा मीडिया को भी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


बीएसएनएल के एसडीओ आरके गौतम ने बताया कि नानकमत्ता सितारगंज के बाद बीती रात्रि बनबसा सेना छावनी और टनकपुर के बीच ओएफसी कट गई थी। शुक्रवार प्रात: बनबसा सेना छावनी के बीच दोबारा ओएफसी कट जाने से संचार व्यवस्था ठप रही। बताया कि एनएचआई के अधिकारियों से ओएफसी वाले छोर पर मशीन नियंत्रित कर चलाने का आग्रह किया गया है, किंतु बार-बार दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed