{"_id":"5fef61b18ebc3e3c5053ed6a","slug":"bsnl-did-not-pay-the-bill-shocking-consumers-champawat-news-hld4095173116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल नहीं चुकाया बीएसएनएल ने, झटका लग रहा उपभोक्ताओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल नहीं चुकाया बीएसएनएल ने, झटका लग रहा उपभोक्ताओं को
विज्ञापन
बीएसएनएल के टावरों की बिजली कटने से हो रही परेशानी को लेकर चंपावत के एडीएम टीएस मर्तोलिया को ज्ञा
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मोबाइल टावरों का बिजली का बिल बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने नहीं चुकाया है। इसका झटका नेपाल सीमा से लगे गुमदेश और तल्लादेश के पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को लग रहा है। इन ग्रामीणों का संचार संपर्क दुनिया से कटा हुआ है। इससे नाराज क्षेत्र के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एडीएम टीएस मर्तोलिया को ज्ञापन देकर संचार सेवा सुचारु करवाने की मांग की।
चंपावत जिले के 29 टावरों में से तीन टावरों (पुलहिंडोला, बाराकोट और कोयाटी) के बिजली के बकाया बिल जमा न होने पर 30 दिसंबर को इनका कनेक्शन काट दिया था। इससे नेपाल सीमा से लगे इन क्षेत्रों के लोगों का संचार संपर्क ठप हो गया है। कनेक्शन कटने से नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के बीएसएनएल के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। इससे बैंक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
शुक्रवार को इस समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे क्षेत्र के मनोज काजी और मान सिंह बोहरा का कहना था कि संचार संपर्क ठप होने से गुमदेश और तल्लादेश के ग्रामीणों को भारी दिक्कत हो रही है। सेवा ध्वस्त होने से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को नुकसान झेलना पड़ रहा है। साथ ही भारत नेट योजना और बैंक सेवाओं पर भी असर पड़ा है। एडीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर संचार सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
मामले की जानकारी बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिल जमा करने के लिए 14 दिन की रियायत देने का आग्रह किया गया था। फिलहाल निगम के अधिकारी इसके लिए राजी नहीं है।
विजय बहादुर,
जेटीओ, बीएसएनएल, लोहाघाट।