{"_id":"6539558b57bcc2fc63037f2e","slug":"brother-how-can-i-identify-them-champawat-news-c-229-1-shld1009-2863-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भैया पहचान इनकी मैं कैसे करूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भैया पहचान इनकी मैं कैसे करूं...
Wed, 25 Oct 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। मुख्यालय के मल्लीहाट में आयोजित रामलीला में रावण-हनुमान संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। कोट अमोड़ी, दियूरी, धौन, फुलारागांव, खेतीखान आदि स्थानों पर ठंड के बावजूद रामलीला देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। कोट अमोड़ी की लीला में राम-सुग्रीव मित्रता, सुग्रीव ने माता सीता के आभूषण दिखाने और राम की ओर से लक्ष्मण से आभूषणों को पहचानने और लक्ष्मण के भैया पहचान इनकी मैं कैसे करूं... की लीला का मंचन किया गया।
लोहाघाट, कर्णकरायत, चमदेवल, फोर्ती, और चौमेल में भी रामलीला जारी है। लोहाघाट में अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में चल रही रामलीला में मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी रहे। कर्णकरायत में अध्यक्ष कैलाश सिंह के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला में मुख्य अतिथि आनंद सिंह अधिकारी रहे।
चौमेल में अध्यक्ष शिव दत्त जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिपं सदस्य सुरेंद्र सामंत, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने शुभारंभ किया। फोर्ती, चमदेवल में मुख्य अतिथि विधायक खुशाल अधिकारी ने लीला का शुभारंभ किया। विधायक ने रामलीला मंच विस्तारीकरण के लिए दो लाख रुपये देेने की घोषणा की। कड़ाके की ठंड के बावजूद रामलीला देखने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।