ब्राडबैंड सेवा से जुडे़ंगी ग्राम पंचायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल ने लोहाघाट ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड सेवा से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तीन वर्ष पहले बीएसएनएल की ओर से ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों का सर्वे किया गया था। उस वक्त यहां 65 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में थी, उसके बाद चिडियाढुंगा और राईकोट महर ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आने से इनकी संख्या बढ़कर 67 हो गई है। विभाग के तकनीकी अधिकारी विजय चौधरी के अनुसार प्रारंभिक चरण में सर्वेक्षण के अनुसार ही ग्राम पंचायतों में ब्राडबैंड सेवा शुरू करने के लिए लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।
अमर इंडिया कंस्ट्रक्शन अल्मोड़ा की ओर से 65 ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड सेवा से जोड़ने के लिए 140 किमी लाइनें बिछाने को खुदाई की जा रही है। इस बीच पंचेश्वर रोड पर कंपनी की ओर से बगैर विभाग से अनुमति लिए सड़क में लाइन बिछाने का कार्य शुरू करने पर आपत्ति करते हुए कार्य रोक दिया गया है। विभाग को तार बिछाने के लिए 65 से 70 सेमी गहरी नालियों का निर्माण किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता बीसी पंत के अनुसार पंचेश्वर रोड को हाल ही में हॉटमिक्स से पक्का किया गया है। हॉटमिक्स को तोड़कर नालियों का निर्माण बगैर अनुमति के किए जाने के कारण उसमें रोक लगा दी गई है। फिलहाल बीएसएनएल ने नाकोट गांव में नाली निर्माण का काम शुरू किया है।