फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bringing water from the bridge three kilometers compatriot carousel

तीन किमी दूर से पानी ला रहे पुलहिंडोला वासी

Thu, 04 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 04 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

पुलहिंडोला में पेयजल के लिए हाहाकार शुरू हो गया है। स्थानीय लोग तीन किमी दूर चरनौला गधेरे से पानी ढोने को मजबूर हैं। इस स्थान में मनुष्य और मवेशी एक घाट से पानी पी रहे हैं।

विज्ञापन


पुलहिंडोला में वर्ष 2000 से पहले जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां महिलाओं को लंबी दूरी पैदल तय कर पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां के पांच हैंडपंपों में केवल एक हैंडपंप चल रहा है। लगातार चलने से इकलौते हैंड पंप का जल स्तर भी जवाब दे गया है। शेष हैंडपंपों का जल स्तर रसातल में पहुंचने से यह बेकार हो गए हैं। जल संस्थान नेे हाल ही में यहां नया हैंडपंप लगाया है, लेकिन उसे चालू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जल निगम ने यहां मिनी ट्यूबवेल लगाकर उससे तीन सौ एलपीएम पानी निकालने का प्रदर्शन किया। उसके बाद इस योजना को बीच में ही छोड़ दिया। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की विद्युत यांत्रिक डिवीजन नू प्रारंभिक कार्य कर लिया है। अब उसमें सिविल वर्क होना है। बजट मिलने की स्थिति में लगभग आठ माह का समय और लगेगा। सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज अधिकारी, लक्ष्मण भंडारी, गिरीश तिवारी, हरीश पंत, नवीन पंत, महिला समाख्या की मीनू पंत का कहना है कि यदि ट्यूबवेल का युद्ध स्तर पर निर्माण कर चालू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed