फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bridge

कटाव से खतरे की जद में आया पूर्णागिरि मार्ग का ठुलीगाड़ स्टील गार्डर पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bridge
पूर्णागिरि धाम मार्ग में ठुलीगाड़ स्टील गार्डर पुल की कटाव से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार। - फोटो : TANAKPUR
मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर ठूलीगाढ़ के स्टील गार्डर पुल की सुरक्षा दीवार नाले के कटाव से क्षतिग्रस्त हो गई है। अब पुल की एप्रोज दीवार को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

लोनिवि ने आपदा के तहत जिला प्रशासन को पुल के लिए खतरा बन रहे कटाव से अवगत करा दिया है। लोनिवि की टीम ने मौके का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को स्थिति की रिपोर्ट के साथ ही ट्रीटमेंट का स्टीमेट भी भेज दिया है।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम मार्ग का ठूलीगाढ़ स्टील गार्डर पुल नाले के उफान से हो रहे तेज कटाव से खतरे की जद में आ गया है। पुल के पश्चिमी छोर पर नाले ने कटाव कर पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त कर दी है। वहीं अब कटाव की मार पुल की एप्रोज दीवार पर पड़ रही है। नाले के उफान पर आने सेे पुल को भी खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट ने बताया कि गत बृृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर कटाव की स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि पुल के लिए खतरा बन रहे कटाव से जिला प्रशासन को सूचित करने के साथ ही ट्रीटमेंट कार्य का स्टीमेट बनाकर विभाग के ईई को भेेजा गया है। उन्होंने कहा है कि बजट मिलते ही पुल की सुरक्षा का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed