फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Breakdown of Roadways Bus in Champawat

रोडवेज की बस ने दिया दगा, मुसाफिरों ने पांच घंटे तक झेली फजीहत ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Breakdown of Roadways Bus in Champawat
टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की बस सूखीढांग के पास खराब होने से परेशान यात्री। संवाद न्यूज ए - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें मुसाफिरों के लिए परेशानी का सबब बन रहीं हैं। दो जगह बसें खराब होने से टनकपुर से 150 किमी दूर पिथौरागढ़ पहुंचने के लिए कुछ यात्रियों को एक के बजाय तीन बसों से यात्रा करनी पड़ी। इससे यात्रियों को पांच घंटे तक रास्ते में फंसना पड़ा।
विज्ञापन

टनकपुर स्टेशन से पिथौरागढ़ जाने वाली रोडवेज की बस में 19 यात्री थे लेकिन मुश्किल से 25 किमी दूर सूखीढांग के पास बस खराब हो गई। रोडवेज स्टाफ और यात्रियों ने निगम के उच्चाधिकारियों को बस की खामी बताकर दूसरी बस भेजने का आग्रह किया। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरी बस सूखीढांग पहुंची। यात्री इस बस से 26 किमी आगे बढ़ी ही थी कि टनकपुर से 51 किमी दूर अमोड़ी के पास बस ने फिर दगा दे दिया।
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने बस की खराबी से यात्रियों को फंसा देख मौके से ही परिवहन मंत्री और रोडवेज के जीएम से फोन पर बात कर समस्या सुलझाने की मांग की। तीन यात्रियों को सामंत अपने साथ चंपावत तक लाए जबकि शेष 16 यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया लेकिन इस पूरी कवायद में यात्रियों को पांच घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। एजीएम केएस राणा ने बताया कि बस में तकनीकी खामी की वजह से ये नौबत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed