फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Breakdown of Lohaghat Depot's Bus

रोडवेज बसों की फिटनेस कटघरे में, छह दिन में तीन बसों ने दिया धोखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Breakdown of Lohaghat Depot's Bus
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास खराब हुई रोडवेज बस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की फिटनेस सवालों के कटघरे में है। छह दिन में दूसरी बार रोडवेज की तीन बसों ने यात्रियों को बीच मंझधार में छोड़ दिया। अब शुक्रवार को दिल्ली से लोहाघाट जा रही बस ने मंजिल से 29 किमी पहले ही दगा दे दिया। यह बस टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वांला के बीच में जवाब दे गई। बाद में दूसरी बस से इन यात्रियों को लोहाघाट भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस (यूके 07/ पीए 4218) दिल्ली के आनंद विहार से लोहाघाट आ रही थी। एनएच पर स्वांला-धौन के बीच चढ़ाई पर बस का बेयरिंग खराब हो गया। चालक ने बस को किसी तरह सड़क के किनारे लगा निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। करीब 45 मिनट तक मुसाफिर परेशान रहे। बाद में इस बस के 18 यात्रियों को दूसरी बस से आगे भेजा गया। लोहाघाट डिपो के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सवारियों के लिए वैकल्पिक बस का इंतजाम किया गया था जबकि टनकपुर से नया बेयरिंग मंगा बस को शाम को लोहाघाट पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व पांच जून को भी टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने वाली रोडवेज बस में सवार 19 यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी थी। तब पहली बस सूखीढांग के पास तो दूसरी बस अमोड़ी के पास खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed