फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Brahmedav Mandi market opened with relaxation in curfew

UK News: कर्फ्यू में ढील के साथ ब्रह्मेदव मंडी बाजार खुला, हालात सामान्य होने लगे; भारत की ओर आवाजाही पर रोक

Mon, 15 Sep 2025 12:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर
अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Sep 2025 12:57 PM IST
सार

नेपाल में हिंसक आंदोलन थमने और सुशीला कार्की के प्रधानमंत्री बनने के बाद सीमावर्ती कंचनपुर जिले के ब्रह्मदेव मंडी में हालात सामान्य होने लगे हैं। कर्फ्यू में ढील मिलते ही दुकानें खुल गईं और स्थानीय नागरिकों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

 

विज्ञापन
Brahmedav Mandi market opened with relaxation in curfew
टनकपुर से सटे नेपाल सीमा पर गश्त करती एसएसबी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नेपाल में हिंसक आंदोलन थमने और सुशीला कार्की के प्रधानमंत्री बनने के बाद सीमा से सटे कंचनपुर जिले के ब्रह्मदेव मंडी में भी हालात सामान्य होने लगे है। कंचनपुर जिले में कर्फ्यू में ढील मिलते ही ब्रह्मदेव मंडी में दुकानें खुल गईं और स्थानीय नागरिकों की चहल कदमी शुरू हो गई।

उच्च स्तर से निर्देश न होने पर एसएसबी की ओर से किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी। बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भारतीय दर्शनार्थियों के न पहुंच पाने से बाजार में पहले जैसी रौनक नहीं नजर आई। विदेशी सामान से भरीं अधिकांश दुकानें बंद रहीं। नेपाल में युवाओं के सड़क पर उतरने और हिंसा की घटना का असर नगर से सटे बह्मदेव मंडी पर भी पड़ा। यहां भी स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन और बाजार में कुछ जरूरी दुकानों को छोड़कर अन्य बंद हो गए थे। रविवार को सुबह से ही अन्य दिनों से अधिक दुकानें खुल गईं और बाजार में नेपाली नागरिकों की चहल कदमी बढ़ गई।

विज्ञापन

 

सिद्धनाथ मंदिर संरक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष नारायण मेहता ने बताया कि बाजार खुल गया है। इधर, एसएसबी की ओर से सतर्कता जारी है। एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्र में गश्त करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed