{"_id":"5da6089a8ebc3e01416b42ff","slug":"boy-goes-to-village-for-election-champawat-news-hld360540066","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देने आए युवक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देने आए युवक की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
प्रेम सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को होने वाले मतदान के लिए आए युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। युवक का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।
हल्द्वानी के मंगलपड़ाव में होटल चलाने वाले प्रेम सिंह (38) पुत्र चंदन सिंह बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पाटी आए थे। यहां से प्रेम सिंह अपने गांव सुनडुंगरा जाने के लिए सड़क पर जीप का इंतजार कर रहे थे।
दोपहर करीब ढाई बजे वे एकाएक सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग तुरंत आपात चिकित्सा सेवा 108 के जरिए उन्हें पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रेम सिंह ने दम तोड़ दिया।
डॉ. रवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही प्रेम सिंह की मौत हो चुकी थी। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं। इस वारदात से सुनडूंगरा गांव में शोक की लहर है।