फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Book Fair in Tanakpur

Champawat News: किताबों से ही होकर जाता है सफलता का रास्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Book Fair in Tanakpur
टनकपुर में पुस्तक मेले में उपस्थित लोग। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। अटल आदर्श लाला राम रतन लाल भगवत शरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दो दिनी प्रथम पुस्तक मेले का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त विज्ञान कथा लेखक देवेंद्र मेवाड़ी और विशिष्ट अतिथि सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जीवन की सफलता का रास्ता किताबों से ही होकर जाता है।
विज्ञापन

आयोजन समिति अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल की अध्यक्षता एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका जानकी खर्कवाल के संचालन में हुए मेले में 50 प्रकाशकों के पुस्तकों के स्टाल लगाए गए हैं। शुभारंभ मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि पुस्तक मेले से बच्चों की किताबों के प्रति रुचि बढ़ेगी। एसडीएम सुंदर सिंह तोमर ने पुस्तक मेले की सराहना की। इस दौरान प्रो.दिवा भट्ट, हेमंत बिष्ट, उदय करौली, डॉ. सरस्वती कोहली, कैलाश कुमार, उमेश पंत, दीप उपाध्याय, एडवोकेट शांतनु शुक्ला, आयोजन समिति के नवल किशोर तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

पूर्व एसडीएम के कुमाऊंनी उपन्यास मुन गांधी का विमोचन
टनकपुर (चंपावत)। मेले में टनकपुर के पूर्व एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के लिखे कुमाऊंनी उपन्यास मुन गांधी का विमोचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि देवेंद्र मेवाड़ी के अलावा पूर्व एसडीएम के बड़े भाई रमाशंकर कफल्टिया, मां गीता कफल्टिया, डॉ. मो. शाहिद, डॉ. जेबी चंद, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed