फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Boney Devi was murdered for the first time after opening the center

 केंद्र खुलने के बाद पहली बार बेनी देवी को खून चढ़ा

Wed, 14 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Wed, 14 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Boney Devi was murdered for the first time after opening the center
बेनी देवी को खून चढ़ाते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में दो सप्ताह पूर्व अस्तित्व में आए रक्त संग्रहण केंद्र में बुधवार को पहली बार एक महिला मरीज को खून चढ़ाने में सफलता मिली है। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में एकत्र किए गए खून में से पहली बार बाराकोट ब्लाक के पमदा ग्राम पंचायत निवासी बेनी देवी को एक यूनिट खून चढ़ाया गया। 

बेनी देवी के भाई राजेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि शरीर में कमजोरी की शिकायत के कारण बेनी देवी को 12 जून को लोहाघाट के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया था। अस्पताल में परीक्षण में बेनी देवी के शरीर में खून की कमी मिली। जिस पर वह उन्हें पिथौरागढ़ ब्लड बैंक की मदर यूनिट में ले जाने की सोच रहे थे। इस बीच उन्हें अमर उजाला के माध्यम से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाए जाने की खबर मिली,  जिस पर बुधवार को वह बेनी देवी को जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल के रक्त संग्रहण केंद्र में  बुधवार को ही एकत्र किए गए खून में ओ पॉजेटिव ग्रुप का खून चढ़ाया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी और डॉ. उदयशंकर के नेतृत्व में पहली बार अस्पताल में किसी मरीज को खून चढ़ाया गया। बेनी देवी और उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में रक्त संग्रहण केंद्र खुलवाने के लिए अमर उजाला की ओर चलाई गई मुहिम और बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर लगाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं और बीपीएल को मुफ्त मिलेगा खून
चंपावत। जिला अस्पताल के रक्त संग्रहण केंद्र के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं और बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त खून उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी के अनुसार प्राइवेट नर्सिंग होम को 650 रुपये प्रति यूनिट और एपीएल कार्ड धारकों को 250 रुपये प्रति यूनिट की दर से खून उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed