{"_id":"666f2651f3c9f2656c0933bd","slug":"bloody-conflict-due-to-mutual-rivalry-three-injured-one-dead-champawat-news-c-229-1-shld1010-109264-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन घायल, एक की मौत
Sun, 16 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
-दयानंद (फाइल)
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के रमक गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने अपनी मां और गांव बिरादरी के दो अन्य लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में आरोपी युवक ने चाकू से गला रेतकर स्वयं की हत्या का प्रयास किया। चारों घायलों को गंभीर हालात में हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसमें एक हल्द्वानी के एक अस्पताल में की मौत हो गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते रमक गांव निवासी युवक दयानंद जोशी (37) पुत्र शिवदत्त जोशी अपने घर से चाकू लेकर गांव के जीवन (24) पुत्र केशव दत्त और खिलानंद (34) पुत्र लाल मणि को मारने के लिए निकला। इतने में उसकी मां पार्वती देवी ने उसके हाथ से चाकू छीनने का प्रयास किया। इसमें उसके पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक दयानंद ने आवेश में आकर दोनों युवकों के साथ ही खुद को घायल कर दिया। उसके बाद युवक दयानंद ने बंदूक से हवा में फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीणों को घटना का पता चला। ग्रामीणों ने आपातकालीन 112 पर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पाटी के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा दलबल के साथ देर रात घटना स्थल पहुंचे और घायलों को ग्रामीणों की मदद से आपात 108 वाहन से पाटी लाया गया। पाटी अस्पताल में डाॅ. ज्योति पोखरियाल और फार्मासिस्ट प्रकाश सिंह खड़ायत ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा। रविवार चारों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया गया है। यहां हल्द्वानी के एक अस्पताल में दयानंद जोशी (37) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुरेंद्र ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
-- -- -- --