फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Block-level sports competition Women's Open

रेखा, चंद्रकला और वर्षा ने मारी बाजी

Thu, 19 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के तहत बृहस्पतिवार से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय महिला ओपन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। पहले दिन विभिन्न दौड़, गोला क्षेपण, लंबी कूद के मुकाबले हुए।

विज्ञापन


स्टेडियम में हुई 800 मीटर दौड़ में बनबसा की रेखा ने बाजी मारी, जबकि टनकपुर की वर्षा पांडेय दूसरे और बनबसा की कविता राणा तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में थ्वालखेड़ा की चंद्रकला जोशी प्र्रथम रही। उचौलीगोठ की सीमा महर और बनबसा की प्रिया राणा क्रमश: बाद के दो स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में थ्वालखेड़ा की चंद्रकला, बनबसा की प्रिया राणा और विष्णुपुरी की अस्कार क्रमश: पहले तीन स्थान जीते। 400 मीटर दौड़ में विष्णुपुरी की रुचि बोहरा ने बाजी मारी। विष्णुपुरी की ही कोमल सागर ने दूसरा और ज्ञानखेड़ा की गीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में नायकगोठ की वर्षा पांडेय अव्वल रही। बनबसा की रेखा ने दूसरा और उचौलीगोठ की आशा महर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


लंबी कूद में विष्णुपुरी की रुचि बोहरा और गोला फेंक में टनकपुर की अनीता बिष्ट ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में अश्वनी कुमार चौहान, मुकेश तड़ागी, सुरेंद्र वर्मा, आकाश निषाद, शीतल, रामायण प्रसाद शामिल थे। आयोजन में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, पूर्व बीडीसी सदस्य भुवन चंद्र पांडेय, खेल शिक्षिका मंजू बिष्ट, महेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार, हयात राम, मोहन चंद्र, राजकुमार, मोहसीन आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed