फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Black Lace Dam Roadway Workers protested

काला फीता बांध रोडवेज कर्मियों ने जताया विरोध

Tue, 04 Dec 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 04 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Black Lace Dam Roadway Workers protested
वेतन की मांग को लेकर लोहाघाट में विरोध प्रदर्शन करते रोड़वेज कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
 उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दो महीने का वेतन और दिवाली के बोनस की मांग को लेकर चौथे दिन भी काला फीता बांध प्रदर्शन किया। रोडवेज डिपो के वेतन कक्ष के बाहर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।  
विज्ञापन


मंगलवार को संघ के मंत्री मनोज मिश्रा के नेतृत्व में कर्मियों ने बांहों पर काला फीता बांध कर विरोध जताया। वक्ताओं का कहना था कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लोहाघाट डिपो को लगातार अच्छी आय के बावजूद भी कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। सात दिसंबर तक कर्मी काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गजेंद्र द्विवेदी, जाकिर अली, दीपक प्रसाद, जगदीश सिंह, हरीश भट्ट, किशन सिंह, कैलाश कुमार, आत्मप्रकाश, महिपाल, प्रकाश गड़कोटी, पुष्कर भट्ट, जीवानंद भट्ट आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed