फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP won more seats

15 में से 9 सीटों पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी जीते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
BJP won more seats
चंपावत। जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे भाजपा को सुकून देने वाले हैं। 15 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा को 9 सीटें मिली हैं। जिला पंचायत के निर्वाचन अधिकारी डॉ. एचसी जोशी ने विजेता सदस्यों को प्रमाणपत्र भेंट किए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी परीक्षा परिणाम मंगलवार तड़के घोषित हुए। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि वोटों की गिनती ईमानदारी और पूरी पारदर्शिता के साथ हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू वोटों की गिनती मंगलवार सुबह तक चलती रही। चंपावत जिले में 118 बीडीसी सीट, ग्राम प्रधान के 262 और जिला पंचायत के 15 वोटों की गिनती रातभर चलने से चारों ब्लाकों के मतगणना केेंद्रों में जबर्दस्त गहमागहमी रही। भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने 15 सीटों में 9 पर जीत हासिल की। कांग्रेस को तीन सीटों में से एक भी नहीं मिली। शेष 6 सीटों पर निर्दलियों ने जीत हासिल की है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ संतोष पंत, बीडीओ पूरन सिंह रावत आदि लगातार मतगणना के काम में निगरानी रखते रहे।
विज्ञापन

चंपावत जिला पंचायत सीटों के नतीजे
सीट- विजेता- उप विजेता
1.फर्तोला: सुरेंद्र सामंत (भाजपा के बागी प्रत्याशी)- प्रकाश मेहता (भाजपा अधिकृत)।
2.रैघांव: ज्योति राय (भाजपा अधिकृत)- सावित्री देवी।
3.जनकांडे: विजय बोहरा (भाजपा अधिकृत)- हिमेश कलखुड़िया (भाजपा के बागी प्रत्याशी)।
4.पटनगांव: प्रहलाद सिंह अधिकारी (भाजपा अधिकृत)- ललित पाटनी।
5.कानीकोट: सीमा विश्वकर्मा (भाजपा अधिकृत)- चंद्रकांता।
6.खरही (ओबीसी): रेखा गोस्वामी (भाजपा अधिकृत) -कमला गोस्वामी।
7.बिरगुल: भूपेंद्र महर (निर्दलीय)- मोहन जोशी (निर्दलीय)।
8.टनकपुर (एससी महिला): किरन देवी (भाजपा अधिकृत) -गीता देवी।
9.भजनपुर:पुष्कर कापड़ी (निर्दलीय) -दीपक चंद (भाजपा अधिकृत)।
10.धूरा (महिला): दीपा जोशी (निर्दलीय)- पूजा भट्ट (भाजपा अधिकृत)।
11.शक्तिपुरबुंगा (महिला): सरिता बोहरा (भाजपा अधिकृत)- मीना चौड़ाकोटी।
12.भंडारबोरा (महिला): संगीता महर-(निर्दलीय)- ज्योति देवी।
13.मटियानी: ललित मोहन कुंवर (भाजपा अधिकृत)- दीपक जोशी।
14.पाटन-पाटनी: हरीश राम (निर्दलीय)-प्रकाश विश्वकर्मा।
15.राईकोट कुंवर (महिला): प्रीति पाठक (भाजपा अधिकृत)- अनीता प्रथौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed