{"_id":"60f1d31e8ebc3e73752138a1","slug":"bjp-news-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4314188154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरालीगेट बैरियर को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में हुई नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरालीगेट बैरियर को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में हुई नोंकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ककरालीगेट बैरियर खोलने के लिए बृहस्पतिवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं और बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच काफी नोकझोंक हो गई। इसके मौके पर खासा हंगामा मचा रहा। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने बैरियर खोला।
सूखीढांग निवासी भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी कार में टनकपुर से अपने घर सूखीढांग जा रहे थे, लेकिन तब तक टनकपुर से आगे पर्वतीय मार्ग पर रात के समय यातायात पर प्रतिबंध के कारण पुलिस ने ककरालीगेट का बैरियर बंद कर दिया था। भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई। मामला क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी तक पहुंचा तो वे बनबसा से ककरालीगेट बैरियर पहुंचे। तब तक सीओ अविनाश वर्मा, एसएसआई योगेश दत्त और उपनिरीक्षक नीशू गौतम भी वहां पहुंच गईं।
विज्ञापन
विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बैरियर खोल कर भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे जाने की अनुुमति देकर मामला शांत करा दिया। एसपी लोकेश्वर ने बताया कि विवाद मामूली था और उसे सुलझा लिया गया है।
एसपी ने बताया कि रात में टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर यातायात बंद रखने के निर्देश हैं, जिसके तहत शाम छह बजे बाद यातायात रोक दिया जाता है, लेकिन आपातकालीन स्थिति में और बस्तिया, सूखीढांग और चल्थी क्षेत्र के लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाने पर रात में यातायात की छूट दी गई है।