फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP News in Lohaghat

कार्यदायी संस्था और कंपनी पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP News in Lohaghat
लोहाघाट में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते भाजपाई व क्षेत्रीय लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने मरोड़ाखान से छीड़ा तक बारहमासी सड़क पर कार्यदायी संस्था और निर्माण कंपनी पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल गर्ब्याल के माध्यम से मंगलवार को भेजे ज्ञापन में लोगों ने बताया कि बारहमासी सड़क पर मरोड़ाखान से छीड़ा तक सड़क का निर्माण चल रहा है। आरोप लगाया कि कार्यदायी कंपनी अवैध रूप से ब्लास्टिंग कर रही है। इससे यहां के आठ परिवारों को खतरा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है।
विज्ञापन

कार्य करवा रही कंपनी ने सड़क के मलबे को डंपिंग जोन में न डालकर उसे ग्रामीणों के उपजाऊ खेतों, गोचर पनघट और पेयजल स्रोतों में डालकर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। मलबे से कई लोगों के घरों के रास्ते टूट चुके हैं। उबड़ खाबड़ रास्तों में चलने से एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप ये घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा है कि कार्यदायी कंपनी और विभाग की मनमानी से दो दिन से एनएच में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कार्यदायी संस्था और कंपनी पर जल्द दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। इनमें भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक, नवीन बोहरा, महेश बोहरा, मोहित पाठक, मोहन फपयाल, राकेश बोहरा, विनोद ढेक, हीरा सिंह आदि रहे।
एनएच खुलवाने के लिए कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
चंपावत। जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच खुलवाने को लेकर डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व उन्होंने राजमार्ग खुलवाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को बताया कि विधायक और एनएच के अधिकारियों के बीच विवाद होने से एनएच के अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। इसकी मार आम जनता पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिले में दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं नहीं पहुंच पा रहीं हैं।

खाद्य सामग्री महंगी हो गई है। जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर मामले का सुलह समझौता करवा एनएच को शीघ्र खोलने की मांग की। इस दौरान हरीश चौधरी, विकास साह, मयूख चौधरी, रोहित बिष्ट, अशोक कार्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed