{"_id":"aa08b4ace115779366858163b3af3b46","slug":"bishung-star-night-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशुंग महोत्सव की स्टार नाईट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिशुंग महोत्सव की स्टार नाईट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णकरायत में बिशुंग महोत्सव में हुई स्टार नाइट में भारी भीड़ उमड़ी। जीआईसी मैदान में स्टार गायक माया उपाध्याय की प्रस्तुति ‘पहाड़ की चेली छूं मैं, नाम छ मेरो मोहनी’, ‘आज का दिना मैं रूलों घर पना, याद आली मैंखनी तेर बिना’ गीत पर दर्शक मंच में नाचने लगे।
विज्ञापन
माया ने पंजाबी गीत ‘मैं तेनू समझावांगी, ना तेरे बिन लगदा जी, दमा दम मस्त कलंदर, अली दम दम के अंदर’ गीत भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
जितेंद्र तोमक्याल ने ‘मन्नू दा सौ रुपये फ्लैक्सी कर दी म्यर मोबाइल मैं, संगीता मैं फोन करूंलो तू नी उठाली मैसेज भेजूंलो’, कुमाउंनी, नेपाली गायक सागर भंडारी की प्रस्तुति ‘मुसुका हंस दियो जन बासे पातल की न्यौली, प्यार की लिफ्ट में दिल दे दे गिफ्ट में’ गीत पर दर्शक हिलोरे लेने लगे।
विज्ञापन
बेबी प्रियंका की प्रस्तुति ‘मोहना मोहना मोहना मेर दिल में रटी ग्यो, गढ़वाली गीत ‘ओ साहिबा ओ साहिबा जियो मेरो लागी गै हा’ गीत बेहद सराहा गया।
मां नैना लोक सांस्कृतिक कला मंच के बैनर तले आए सभी स्टार कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों में अपनी धाक जमा दी।
संचालन देवेंद्र बोहरा ने किया। इससे पहले विधायक पूरन फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हरीश मुरारी, डॉ. महेश ढेक, संजय मुरारी, श्याम ढेक, कैलाश करायत, नागेंद्र जोशी, जीत सिंह माहरा, मोहित पाठक, भगवती, नवीन बोहरा, गोविंद प्रसाद, बसंत मुरारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन