फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Birthday of GB Pant

भारत रत्न स्व. गोविद बल्लभ पंत का जन्म दिन मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Birthday of GB Pant
बनबसा शारदा इंटर कालेज में भारत रत्न स्व. गोविंद बल्लभ पंत का जन्मदिन मनाते शिक्षक आदि। विज्ञप्त? - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/लोहाघाट। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हाईस्कूल और इंटर में उम्दा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। डीएम विनीत तोमर ने कविता चौड़ाकोटी, गंगा बोहरा, किरन महर, ऋतु गोस्वामी को पुरस्कृत किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कलक्ट्रेट में पंत मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीएम एससी द्विवेदी, एसडीएम अनिल चन्याल, सीईओ आरसी पुरोहित, डीडीएमओ मनोज पांडेय, जीडी पांडेय आदि थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और उमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में लगी पंत प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां नवीन मुरारी, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, भगीरथ भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन

पाटी के स्कूल में भी कई कार्यक्रम हुए। लोहाघाट में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने माल्यार्पण किया। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पासम में प्रधानाध्यापक नरेश जोशी, सुभाष चंद्र, भुवन चंद्र ने स्वच्छता अभियान चलाया। एडवोकेट गिरीश चंद्र उप्रेती ने गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर त्रिभुवन पांडेय, जीवन गहतोड़ी, विनोद गोर्खा, मनोज बड़ोला, तनुज उप्रेती, रमेश चंद्र उप्रेती, दीपकमल गहतोड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत रत्न स्व. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। शारदा इंटर कॉलेज में कई कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। शिक्षक मनमोहन गोस्वामी ने संचालन किया। वहां संजीव कुमार, इंदू मेहता, गोमती चंद, निर्मला कापड़ी, अभव्या मेहता, शोएब खान, दिनेश चंद्र, प्रीति चंद, लक्ष्मण राणा, शंकर चंद आदि थे।
टनकपुर में पंत क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की ओर से स्टेडियम मैदान में मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों समेत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में बेहतर काम के लिए चार छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम, आयोजक समिति के संरक्षक डॉ. देवी दत्त जोशी, लक्ष्मण सिंह पाटनी, दलीप राय, नवीन पंत ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। उचौलीगोठ के हाईस्कूल में प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामंत, गिरीश जोशी, सुरेंद्र प्रताप, रामपाल शर्मा, संजय पाठक, मनोज मौर्य, कमला लोहिया, कमलेश जोशी मौजूद थे।

नगर पालिका टनकपुर में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, ईओ राहुल कुमार सिंह, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल, अनुराधा यादव आदि ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। दयानंद इंटर कॉलेज, श्रम प्रवर्तन कार्यालय, एआरटीओ, कोतवाली, तहसील कार्यालय में भी पं. पंत को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed