फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bin leave many schools were left hanging locks

बिन छुट्टी कई स्कूलों में लटके रहे ताले

Sat, 16 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 16 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

तल्लादेश सहित जिले के कई जगहों के करीब 12 बेसिक स्कूलों में शुक्रवार को ताले लटके रहे। पहाड़ पर जाड़ों में पांच हजार फीट से कम ऊंचाई वाले स्थानों के स्कूल खुले रहते हैं, बावजूद इसके ऐसे कई स्कूल छुट्टी के बगैर बंद रहे।

विज्ञापन


तल्लादेश क्षेत्र के कई स्कूल शुक्रवार को बंद रहे। शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती तथा रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से स्कूल नहीं खुलेंगे। छुट्टी के बगैर स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। चंपावत के उप शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट का कहना है स्कूलों के बंद होने की उन्हें जानकारी नहीं है। हो सकता है कि कुछ स्कूलों ने विवेकाधीन अवकाश किया हो।
विज्ञापन


बहरहाल इसका पता लगाया जाएगा। उधर डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि विवेकाधीन अवकाश की जानकारी स्कूलों द्वारा पहले शिक्षा विभाग को दी जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को औचक मुआयने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed