{"_id":"1507e9380ebe1d4d4a2a4f1e419b6c54","slug":"bhupendra-and-yogi-marie-stake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र और योगी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र और योगी ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव युवक रामलीला कमेटी की ओर से स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भूपेंद्र शर्मा ने प्रथम और योगी सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
शनिवार को शहर के पुरानी टंकी के पास से मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद पांडे ने स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 54 साइकिल सवारों ने प्रतिभाग किया। रेस तुलसी राम चौराहे तक हुई। जिसमें प्रथम और द्वितीय के अलावा कौस्तुभ सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पांडे ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, भूपेंद्र खाती, अमित, परवेज, पंकज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, भूपेश चड्ढा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन