फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bhingra's ITI will not stop

बंद नहीं होने देंगे भिंगराड़ा का आईटीआई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bhingra's ITI will not stop
रीठा साहिब (चंपावत)। चंपावत जिले के पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के साथ भिंगराड़ा के आईटीआई को बंद करने के निर्णय से लधिया घाटी के लोग भड़क गए हैं। विरोध में ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि वे किसी भी हाल में इस आईटीआई पर ताला नहीं लगने देंगे। अगर इसे फिर से खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्य स्थापना दिवस पर 9 नवंबर को विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस आईटीआई के खुलने से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में तकनीकी शिक्षा के जरिये रोजगार की संभावना की उम्मीद जग रही थी। मगर इसे मजबूत करने के बजाय सरकार ने इस आईटीआई पर ही ताला लगवा दिया है। लोगों का कहना था कि इसको जल्द से जल्द सुचारु नहीं किया गया, तो लधिया के ग्रामीण विरोध करने को मजबूर होंगे। विरोध करने वालों में पानदेव, उमेश भट्ट, रमेश भट्ट, भास्कर भट्ट, कमल भट्ट दुर्गानाथ, दीपक शर्मा, घनश्याम शर्मा, सतीश चंद्र, खीमानंद भट्ट, दिनेश भट्ट, ललित भट्ट, शिवराज सिंह, पनराम, प्रकाश भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन

संवारने के बजाय समाप्त करने की हो रही तैयारी
चंपावत। युवाओं को तकनीकी ज्ञान देने के लिए स्टेट काउंसिल ऑन वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) से मान्यता प्राप्त आईटीआई भिंगराड़ा में 2015 में खुला, मगर इस संस्थान की व्यवस्था कभी भी पटरी पर नहीं आई। बंद होने से पूर्व तक नौ छात्रों वाले इस आईटीआई की तस्वीर यह थी कि एक कमरा, एक ट्रेड और एक अनुदेशक। पढ़ने और पढ़ाने वालों के लिए फर्नीचर तक की व्यवस्था नहीं है। जगह की कमी और अनुदेशकों की तैनाती नहीं होने से यहां मोटर मैकेनिक और फीटर के ट्रेड शुरू ही नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण चंद्रशेखर भट्ट का कहना है कि जगह की कमी के चलते क्षेत्र के लोग इसे भिंगराड़ा के बंद हो चुके कन्या जूनियर हाईस्कूल में संचालित करने की मांग कर रहे थे। मगर ऐसा करने के बजाय, उल्टे अब इसे बंद कर दिया गया। भिंगराड़ा के आईटीआई के लिए भूमि को चयनित कर पंजीकृत भी किया जा चुका है। जीआईसी के नजदीक आईटीआई भवन का निर्माण होना था। लेकिन अब इस सब पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जिले के नोडल टनकपुर आईटीआई के निदेशक आरएस मर्तोलिया का कहना है कि एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थानों को संचालित करने का नोटिफिकेश नहीं होने से इसे बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed