फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bharat Sankalp Yatra vehicle betrayed, LED screen damaged

Champawat News: भारत संकल्प यात्रा वाहन ने दिया दगा, एलईडी स्क्रीन हुई खराब

Fri, 24 Nov 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 24 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bharat Sankalp Yatra vehicle betrayed, LED screen damaged
केंद्र की भाजपा सरकार का चंपावत में आया प्रचार रथ। संवाद
चंपावत। मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन पहले दिन ही दगा दे गया। इस वजह से दूसरे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम रोकना पड़ा। तकनीकी टीम ने वाहन की एलईडी स्क्रीन को ठीक किया और अब यात्रा शनिवार से फिर से शुरू होगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की 17 विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ वंचित लोगों को लाभ दिलाने के लिए 23 नवंबर से भारत संकल्प यात्रा को चंपावत में हरी झंडी दिखाई गई थी। योजनाओं की जानकारी देने वाली एलईडी स्क्रीन के डिसप्ले में खराबी आने से वाहन को बीच से ही वापस कर दिया गया। वैसे रमैला और हरम में गई टीम ने बगैर वाहन के ही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं शुक्रवार को कार्यक्रम रोक दिया गया। वाहन की एलईडी स्क्रीन के डिसप्ले ठीक होने के बाद अब शनिवार से वाहन आमनी और सिमियाउरी में योजनाओं की जानकारी देगा। चंपावत जिले के सभी 313 ग्राम पंचायतों में संकल्प यात्रा से संबंधित सात वाहनों से 26 जनवरी 2024 तक योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
भारत संकल्प यात्रा वाहन के एलईडी की स्क्रीन के एक हिस्से के खराब होने से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को वाहन का उपयोग नहीं किया जा सका। अब स्क्रीन ठीक करा ली गई है। शनिवार से प्रचार वाहन को निर्धारित गांवों में भेजा जाएगा। अभी चंपावत में सात वाहनों में से एक वाहन ही मिला है। भारत सरकार के निर्देश के क्रम में वैन न होने पर भी विकास यात्रा जारी रखी जाए। बाद में इन जगहों पर वैन ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विम्मी जोशी, नोडल अधिकारी, विकसित भारत संकल्प यात्रा, चंपावत।
इन योजनाओं से लाभान्वित करेगा वाहन
पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, हर घर नल योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइजर, टेक होम राशन, कुक्ड फूड योजना, फ्लाश योजना, महिला पोषण योजना, आयुष्मान भारत, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना और पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और एनआरएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed