फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bhajanpur Elevan Wins Banbasa Cricket

भजनपुर इलेवन का अगले चक्र में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bhajanpur Elevan Wins Banbasa Cricket
बनबसा में क्रिकेट मैच का शुभारंभ्भ कराते मुख्यअतथि व्यवसायी ललित चौधरी।विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। स्व. कैप्टन भोपाल सिंह थापा मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट लीग में बुधवार को भजनपुर इलेवन एवं चंद फार्म इलेवन के बीच हुए लीग मुकाबले में भजनपुर ने मैच जीत अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में चल रही स्व. कैप्टन भूपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को भजनपुर इलेवन और चंदफार्म इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। मैच का शुभारंभ प्रतिष्ठित व्यवसायी ललित चौधरी ने किया। पहले बल्लेबाजी कर चंदफार्म ने 105 रन बनाए। इसमें दिनेश चंद ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया। भजनपुर के गेंदबाज पंकज ने तीन एवं जंगबहादुर थापा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में भजनपुर की टीम ने बिना विकेट खोए नौ ओवरों में विजयी लक्ष्य पाकर मैच जीत लिया। जिसमें टीम की ओर से निक्की चंद ने 58 एवं रोहित ने 33 रन जुटाए। निक्की चंद मैन ऑफ द मैच रहे। सूरज सक्सेना एवं नितिन जोशी निर्णायक, मोहन चंद, बाबी चंद, विक्की चंद स्कोरर थे। गोल्डी चंद एवं जैक जानसन ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर जंगबहादुर, दीपेंद्र चंद, योगेश पांडेय समेत आयोजन समिति के कई सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed