{"_id":"59dbb0854f1c1bce538b68e7","slug":"beti-bachao-beti-padhao-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में बेटी बचाओ गोष्ठी में जानकारी देते विशेषज्ञ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इससे पूर्व आयोजित गोष्ठी में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को समारोहपूर्वक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।
इसके साथ ही समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव सहन नहीं करने, महिलाओं का सम्मान करने, बालक-बालिकाओं को समान शिक्षा के लिए प्रेरित करने, समाज में दहेज प्रथा, कन्याभ्रूण हत्या जैसी बुराईयों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने आदि की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सोच बदले जाने की जरूरत है।
बाल विकास विभाग की प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी पंत, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत आदि ने लोगों से बेटे और बेटी में भेदभाव नहीं करने की नसीहत दी। इस मौके पर डॉ. डीडी जोशी, नगरपालिका की सभासद शकुंतला गोस्वामी, अनीता प्रहरी ने भी विचार रखे। संचालन पुष्पा चौधरी ने किया। गोष्ठी के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।