{"_id":"691b71ea2abadcca4002053b","slug":"bells-stolen-from-the-goldsmiths-temple-in-barakot-champawat-news-c-229-1-shld1026-131981-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाराकोट में खोला सुनार के मंदिर में घंटियां हुईं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाराकोट में खोला सुनार के मंदिर में घंटियां हुईं चोरी
Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के खोला सुनार गांव के एड़ी देवता मंदिर से चोरों ने घंटियां चुरा लीं। लोगों ने पुलिस से चोरी के मामले का खुलासा करने की मांग की है। मंदिर के पुजारी दीपक जोशी, प्रदीप जोशी, राजेंद्र जोशी, ललित वर्मा, जगदीश वर्मा आदि ने बताया कि सोमवार सुबह मंदिर पहुंचने पर पता चला कि बड़ी संख्या में घंटियां चोरी हुई हैं। इसकी सूचना बाराकोट चौकी पुलिस को दे दी गई है। बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना के बाद जांच की जा रही है। पूर्व में भी बाराकोट के ब्लॉक के मंदिरों में चोरी की घटना की हुई थी। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन