फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Begin Strike

वेतन न मिलने से नाराजगी, बेमियादी हड़ताल शुरू

Sat, 28 Nov 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 28 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Begin Strike

पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में डॉक्टरों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में शनिवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी डॉक्टरों ने हड़ताल की थी, लेकिन सीएमओ डा.विनोद टोलिया के आश्वासन के बाद उन्होंने 11 बजे से काम करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


प्रबंधन की ओर से शनिवार सुबह तक वेतन का भुगतान न किए जाने पर चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ ने हड़ताल शुरू कर दी। वहीं, हड़ताल से रोगियों को हो रही दिक्कतें को देखते हुए सीएमएस डा.मंजीत सिंह के नेतृत्व में चार डॉक्टर रोगियों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूनिट हैड रवि सिन्हा और प्रबंधक संजय सैनी के नेतृत्व में ईएनटी सर्जन डा.आयुष, हड्डी सर्जन डा.अश्विनी पंचाल, डा.मनोज, डा.सुपर्णा, डा.अजय, डा.सुशीला साह, डा.आशीष का कहना है कि प्रबंधन पर उनका विश्वास समाप्त हो गया है। जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है, वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। अलबत्ता आपात स्थिति में रोगियों को अपनी सेवाएं अवश्य देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा मेडिकल स्टाफ के संजीव कुमार, संदीप, राहुल मनोज, राजेश, अनिल, मीनाक्षी, ममता, कविता आदि का कहना है कि उन्हें अस्पताल में सेवा करते हुए दो साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक उनकी वेतन वृद्धि नहीं की गई है। सीएमएस डा.सिंह का कहना है कि हड़ताल से निपटने की पूरी व्यवस्था की गई है। फार्मेसिस्ट मनोज आर्या एवं रोशन लाल रोगियों को दवाएं बांट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed