फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Be foolproof electoral roll: DM

पूरी तरह त्रुटिहीन बनें मतदाता सूची : डीएम

Thu, 01 Oct 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 01 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि एक से अधिक स्थान पर वोटर के रूप में नाम दर्ज होना गैर कानूनी है। इसलिए अनिवार्य रूप से दो स्थानों पर नाम होने पर एक जगह से नाम हटा लिया जाए।

विज्ञापन


बताया गया कि पहली जनवरी 2016 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवक-युवतियों के नाम भी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाएंगे। डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से इस कार्यक्रम में सहयोग की अपील की। साथ ही उन्हें जिले की दोनों विधानसभा सीटों की संशोधित मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कापी उपलब्ध कराई गईं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि जनवरी 2016 की तिथि के आधार पर नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने, त्रुटियों में संशोधन करने, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए क्रमश: प्रारूप 6, प्रारूप 7 और प्रारूप 8 भरने होंगे।
विज्ञापन


बताया गया कि 20 अक्तूबर तक पुनरीक्षण कार्यक्रम मतदान स्थलों में चलेगा। 21 से 30 अक्तूबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान मतदाता पहचान पत्र खोने वाले लोगों के नए पहचान पत्र 25 रुपये शुल्क जमा कर बनाए जा सकेंगे। बैठक में एसडीएम जेएस राठौर, लोहाघाट के एसडीएम सीएस डोभाल, तहसीलदार अरुण कुमार, डीपीओ शैली प्रजापति, कांग्रेस के विपिन गोर्खा, भाजपा के रामदत्त जोशी, बीएसपी की गोविंद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी की एक सीट पर उप चुनाव 17 को
बीडीसी की एक सीट (चंपावत के भगाना भंडारी) के लिए उप चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। इसके अलावा सात ग्राम पंचायत सीटों (छतकोट, पोथ, मंगोली, कोट, जाखजिंडी, मौनकांडा और तिमिलागूंठ) में भी चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पांच से 19 अक्तूबर तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। बताया गया कि 5 और 6 अक्तूबर को नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 7 को जांच, 8 को नाम वापसी, 9 को चुनाव चिन्ह आवंटन, 17 अक्तूबर को मतदान और 19 अक्तूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन कराने के लिए चंपावत में बीईओ एचएस मियान, लोहाघाट के बीडीओ केएस नयाल और पाटी के बीडीओ सीएस मेवाड़ी को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed