{"_id":"57ae00284f1c1bee07ee5ad1","slug":"be-fool-proof-security-arrangements-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर चाक-चौबंद हो सुरक्षा बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर चाक-चौबंद हो सुरक्षा बंदोबस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर चाक-चौबंद हो सुरक्षा बंदोबस्त
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा से लगे इलाकों पर खासतौर पर सुरक्षा चाक-चौबंद की जाएगी। इसके लिए एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त और टनकपुर, बनबसा सहित महत्वपूर्ण स्थानों में बस स्टेशन, होटलों और भीड़भाड़ वाली जगहों में चेकिंग किए जाने के पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने अपराध समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।
14 अगस्त से शुरू देवीधुरा बग्वाल मेले, सुंई महोत्सव सहित अन्य मेलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। आपदा को दृष्टिगत पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया। सुरक्षा के मद्देनजर अजनबियों, फेरी वाले आदि के सत्यापन पर जोर दिया गया।
ओवरलोडिंग, वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने, बाइक में हेलमेट के बगैर चलने अथवा एमवी एक्ट के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज करने की हिदायत दी गई। बैठक में सीओ विमल कुमार आचार्य, आरएस राजन, कोतवाल एचएस फिरमाल, टनकपुर के इंस्पेक्टर वीसी शर्मा, मनोज रतूड़ी, विनोद यादव, सीएस कन्याल, विनोद जोशी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे।