{"_id":"65617943c98e9bf4c70ebf34","slug":"bca-student-died-in-fire-in-champawat-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में दर्दनाक हादसा: आग में जलकर बीसीए के छात्र की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में दर्दनाक हादसा: आग में जलकर बीसीए के छात्र की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 25 Nov 2023 10:04 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:04 AM IST
सार
चंपावत में एनएचपीसी परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से जलकर बीसीए के छात्र की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनएचपीसी परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से जलकर बीसीए के छात्र की मौत हो गई। वह एनएचपीसी अस्पताल की स्टाफ नर्स रजनी गुप्ता का बेटा था। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स रजनी गुप्ता एनएचपीसी परिसर स्थित डी 48 में सपरिवार रहतीं हैं। उनके आवास पर शुक्रवार दोपहर बाद आग लग गई। वहां से धुआं देख कई लोग वहां पहुंचे। घटना के समय की रजनी एनएचपीसी अस्पताल में थीं।
विज्ञापन
उनके पति पुरुषोत्तम दास गुप्ता आवास पर ही थे। उन्होंने एनएचपीसी प्रशासन, दमकल और पुलिस को सूचित किया।सीआईएसएफ कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि रजनी का बेटा मानव गुप्ता (21) आग की लपटों में था।
विज्ञापन