{"_id":"2e4ccb860b6cc50e3d5c5d2943ac216b","slug":"batnagadh-route-open-will-start-today-purnagiri-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाटनागाड़ मार्ग खुला, आज से शुरू होगी पूर्णागिरि यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाटनागाड़ मार्ग खुला, आज से शुरू होगी पूर्णागिरि यात्रा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
बाटनागाड़ में मलबा आने से तीन दिन से बंद पड़ा पूर्णागिरि मार्ग भैरव मंदिर तक खोल दिया गया है। काली मंदिर के पास का मलबा हटाने काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रविवार से मां पूर्णागिरि की यात्रा भी खुलने की उम्मीद है। फिलहाल यात्रा पर रोक लगी होने से शनिवार को भी मंदिर के कपाट बंद रहे।
विज्ञापन
24 जून से तीन दिन तक लगातार बारिश होने से बाटनागाड़ में मलबा आने से पूर्णागिरि धाम मार्ग बंद पड़ा था। वहीं, मुख्य मंदिर के पास दो स्थानों पर भी भारी मलबा आने से मार्ग बंद है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि लोनिवि की टीम ने बाटनागाड़ का मलबा हटाकर भैरव मंदिर तक सड़क खोल दी है। लोनिवि की टीम मुख्य मंदिर के पास पैदल मार्ग में आए मलबे को हटाने में जुटी है। उनका दावा है कि पैदल मार्ग भी रविवार सुबह तक खोल दिया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन