फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Batnagadh came debris, Purnagiri road closed

बाटनागाड़ में आया मलबा, पूर्णागिरि मार्ग बंद

Fri, 12 Aug 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 12 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Batnagadh came debris, Purnagiri road closed
बाटनागाड़ में आया मलबा, पूर्णागिरि मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला
 बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है, इससे यात्रियों को मलबे के ऊपर से आवाजाही का जोखिम उठाना पड़ रहा है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पहाड़ पर हुई मूसलाधार बारिश से जहां शारदा एवं अन्य बरसाती नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं, वहीं श्यामलाताल की बिसौरिया नाले से लगी पहाड़ी पर भूस्खलन होने से मलबा पूर्णागिरि मार्ग पर आफत बरसाता है। पहाड़ी पर सालों से हो रहे भूस्खलन का मलबा गिरकर नाले में डंप हो जाता है और फिर बारिश से उफनाए नाले के पानी में बहकर बाटनागाड़ पहुंचता है। बृहस्पतिवार रात मूसलाधार बारिश से बाटनागाड़ में पूर्णागिरि मार्ग का करीब सौ मीटर हिस्सा मलबा और पत्थरों से पट गया है।
विज्ञापन


नाले का उफान कम होने पर फंसे यात्रियों ने तो मलबे के ऊपर पैदल चलकर बाटनागाड़ आर-पार किया, लेकिन कई टैक्सी वाहन पूर्णागिरि धाम छोर की ओर ही फंसे हैं। एसडीएम दुर्गापाल के निर्देश पर लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। सहायक अभियंता वीएस पोखरिया ने बताया कि जल्द मलबा हटाकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लायक बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाटनागाड़ में मलबे से मार्ग बंद न हो इसके लिए वहां स्थायी रूप से जेसीबी तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed