फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bank Recovery Notice in Banbasa

ऋण वसूली के नोटिस से महिलाएं परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bank Recovery Notice in Banbasa
बैंक की जांच की मांग को लेकर थाने में ज्ञापन देती बनबसा की महिलाऐं। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक से मिले ऋण वापसी के नोटिस से समूह की निर्धन महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष, एसडीएम और सीएम कार्यालय में सौंपा जिसमें समूह के नाम पर घोटाले होने की आशंकाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। आरोप लगाया कि बैंक से जिस ऋण भुगतान की वसूली को लेकर नोटिस भेजा गया है वह उन्होंने लिया ही नहीं है।
विज्ञापन

बनबसा की कुछ महिलाओं को बैंक ने ऋण वसूली को लेकर नोटिस भेजे हैं। नोटिस में प्रति महिला करीब एक लाख चालीस हजार की रकम लौटने का फरमान है। महिलाओं ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि उनका बनबसा स्थित पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में खाता है। बैंक में विभिन्न महिला समूहों ने खाते खोले हैं। आरोप लगाया कि बैंक ने फर्जी तरीके से उनके नाम से पैसा निकाला है जिसकी जानकारी उन्हें बुधवार को मिले नोटिस से हुई।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि नोटिस मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में गीता देवी, ऊषा देवी, दीपा देवी, पूजा, पुष्पा, प्रीति, शिवानी, माधुरी, शांति आदि के हस्ताक्षर है। उधर बैक की वर्तमान शाखा की प्रबंधक पुष्पा यादव ने बताया कि मामला पुराना है। ऋण वसूली को लेकर महिलाओं को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed