फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bank closed for three days after SBI employee gets infected

एसबीआई कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर तीन दिनों के लिए बैंक बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bank closed for three days after SBI employee gets infected
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक लोहाघाट शाखा के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बैंक को सील कर दिया गया है। कर्मचारी के कोरोना संक्रमित आने की सूचना मिलने के बाद बैंक को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही बैंक के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई है।
विज्ञापन

रविवार अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने की आस में बड़ी संख्या में लोग नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से लेन देन के लिए आए थे, जिन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि बैंक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शाखा प्रबंधक को बैंक को सैनिटाइज करने के साथ सुरक्षा के आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया गया है। शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट रविवार शाम को मिल गई थी। सोमवार को सुरक्षा की दृष्टि से बैंक को बंद रखा गया। उन्होंने बताया कि बैंक के सभी 15 कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद शाखा का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे बैंक परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

चंपावत जिला मुख्यालय में कैशलेस हुए एटीएम
चंपावत। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम कैशलेस रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसबीआई की मुख्य शाखा के एटीएम के साथ ही बाजार में अन्य स्थानों में लगे छह एटीएम और कलक्ट्रेट में लगे एटीएम में सोमवार को कैश नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed