फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   banbasa stadium A won the football trophy

बनबसा स्टेडियम ‘ए’ का फुटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा

Mon, 12 Nov 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Mon, 12 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
banbasa stadium A won the football trophy
बनबसा मिनि स्टेडियम में मुख्यअतिथि के साथ विजेता टीम के फुटबाल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
बनबसा प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत बनबसा स्टेडियम ‘ए’ ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए। 
विज्ञापन


मिनि स्टेडियम में बनबसा 10- ‘ए’ साइड (प्रति टीम दस-दस खिलाड़ी) प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम ‘ए’ और बनबसा स्टेडियम ‘ए’ के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ समाज सेवी पूर्व सैनिक भूपाल भट्ट ने कराया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में पहले हॉफ तक दोनों टीमें बिना गोल किए बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन


दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में बनबसा स्टेडियम ‘ए’ के खिलाड़ी लोकेंद्र चंद ने एक गोल कर दिया। बनबसा स्टेडियम ‘ए’ ने फाइनल मुकाबला 1-0 से जीत लिया। मैच के रेफरी स्टेडियम कोच आरबी मल्ल थे। लाइन मैन की भूमिका राहुल भट्ट, दीप चंद ने निभाई। आंखों देखा हाल कमलेश भट्ट और प्रकाश गोस्वामी ने सुनाया। विशिष्ट अतिथि शिवनारायण साहू ने उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, भूपाल भट्ट, मनीष चंद, गणेश चंद, पवन कापड़ी, राजू रावत आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed