फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa market remained closed on the second day as well

Champawat News: दूसरे दिन भी बंद रहा बनबसा का बाजार

Sun, 08 Jun 2025 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Jun 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Banbasa market remained closed on the second day as well
रेलवे भूमि को किराये के बजाय नीलामी पर देने से नाराज व्यापारियों के बंद प्रतिष्ठान। संवाद
बनबसा (चंपावत)। रेलवे भूमि किराये के बजाय नीलामी पर देने से नाराज बनबसा के व्यापारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। व्यापारी पूर्व की भांति रेलवे की जमीन किराये पर देने की मांग कर रहे हैं। वह रेलवे प्रशासन से मानकों के तहत किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि उनकी मांगों पर रेलवे प्रशासन ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


पिछले छह-सात दशकों से रेलवे की भूमि किराये पर ले कारोबार करने वाले करीब सवा सौ स्थानीय व्यापारियों को रेलवे की नई व्यवस्था से बेरोजगार होने का खतरा सता रहा है। वह किराये की जगह नीलामी पर दुकानें देने का विरोध कर रहे हैं। फिलहाल बनबसा की पांच दुकानों की नीलामी 10 जून को पीलीभीत में होनी है। रविवार को दूसरे दिन भी व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी के नेतृत्व में बाजार बंद रख रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहां व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, महामंत्री अभिषेक गोयल, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, वीरेंद्र चंद, नवीन जोशी, अमरजीत सिंह गांधी, जतिन भाटिया, मनोज भाटिया आदि रहे। सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी ने बताया कि बनबसा की रेलवे जमीन पर दुकानों के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय टम्टा से संपर्क किया गया है। बताया कि सीएम और सांसद ने रेलमंत्री से वार्ता कर कोई सकारात्मक हल निकालने का प्रयास किए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन
बनबसा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष भरत भंडारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने पांच दुकानों की सूचना लाइसेंस धारक व्यापारियों को नहीं दी। यूपी के समाचार पत्रों में दुकानों की नीलामी का प्रकाशन किया गया। उन्होंने इस नीलामी की सूचना को स्थगित करने की मांग की है। इस दौरान उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकीनंदन जोशी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed