{"_id":"a4a1ede70fdbe522c12d3f2d652091bc","slug":"banbasa-get-gift-of-health-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा को मिलेगा सेहत का तोहफा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा को मिलेगा सेहत का तोहफा!
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा के लोगों को मुख्यमंत्री के दौरे से सेहत का तोहफा मिलेगा। 15 जून को यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) का सीएम लोकार्पण करेंगे, लेकिन इस अस्पताल में न वार्डब्वाय है और न ही स्वच्छक।
विज्ञापन
फिलहाल यहां की स्वास्थ्य सेवा का संचालन एएनएम सेंटर से हो रहा है, जिसकी जिम्मेदारी एक डाक्टर और फार्मेसिस्ट के कंधों पर है। मानकों के तहत एपीएचसी में एक मेडिकल आफीसर, एक फार्मेसिस्ट, दो वार्ड ब्वाय, एक-एक स्वच्छक की तैनाती होनी चाहिए। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार का कहना है कि मानकों के तहत एक वार्ड ब्वाय कम है जिसकी तैनाती की प्रक्रिया की जाएगी। तीन एकड़ भूमि पर 1.72 करोड़ रुपये से नवनिर्मित अस्पताल भवन बना है। अभी इस अस्पताल के दो आवासीय कमरों में डिग्री कालेज भी संचालित हो रहा है।
विज्ञापन