फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa artists shine at Madlak's Bagwali fair

Champawat News: मडलक के बग्वाली मेले में बनबसा के कलाकार छाए

Sat, 25 Oct 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Banbasa artists shine at Madlak's Bagwali fair
लोहाघाट के मडलक में आयोजित बग्वाली मेले में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहाघाट। क्षेत्र के नेपाल सीमा से लगे मडलक में बग्वाली महोत्सव में बनबसा के कलाकारों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला समिति अध्यक्ष आनंद जोशी की अध्यक्षता पर कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख महेंद्र ढेक, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय और ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मां पूर्णागिरि सेवा समिति बनबसा से आए दल ने नंदा सुनंदा तू दैण है जाए के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने संदेशे आते हैं संदेशे जाते हैं गीत का बेहतर मंचन कर मंत्र-मुग्ध किया। कलाकारों ने तीला धारो बोला, शाबाश मेरा मोतिया बल्द आदि की प्रस्तुति दी। बाद में स्थानीय कलाकारों ने पंजाबी, हरियाणवी, हिन्दी, कुमाऊंनी, गढवाली आदि की प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. सतीश चंद्र पांडेय ने किया। सहयोग में ग्राम प्रधान महेश जोशी, पूर्व प्रधान भुवन चंद्र भट्ट, संतोक धौनी, दिनेश पांडेय, दयाकृष्ण उपाध्याय, अमरनाथ सिंह बोहरा, प्रवीण पांडेय, शेखर पांडेय, वासुदेव उपाध्याय, पूरन चंद्र पंत, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed