फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ban on carrying groceries from India in Nepal

Champawat: किराने का सामान भारत से ले जाने पर नेपाल में रोक, नेपाली नागरिकों और भारतीय व्यापारियों में नाराजगी

Wed, 05 Mar 2025 01:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Wed, 05 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

भारत से दैनिक उपयोग का सामान नेपाल लाने पर नेपाल प्रशासन ने रोक लगा दी है। इससे नेपाली नागरिकों के साथ साथ भारतीय व्यापारियों में वहां के स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

विज्ञापन
Ban on carrying groceries from India in Nepal
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत से दैनिक उपयोग का सामान नेपाल लाने पर नेपाल प्रशासन ने रोक लगा दी है। इससे नेपाली नागरिकों के साथ साथ भारतीय व्यापारियों में वहां के स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी है। नेपाल प्रशासन की इस सख्ती से दोनों देशों के मैत्री और व्यापारिक संबंध प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय व्यापारियों ने नेपाल के गड्डा चौकी स्थित छोटी भंसार (कस्टम) को दोबारा खोलने की मांग की है।

विज्ञापन


भारतीय व्यापारियों ने भारत स्थित नेपाली दूतावास और नेपाल में भारतीय दूतावास से समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सामान को नेपाल ले जाने पर रोक लगाने वाले नेपाली अधिकारी अपने लिए तो बनबसा से सामान खरीदकर ले जा रहे हैं जबकि आम नागरिक पर रोेक लगा रखी है।
विज्ञापन


इस रोक के बाबत नेपाल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा संवेदनशील है। इसलिए यहां सख्त चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जब उनसे पूछा गया कि रोक क्यों लगाई गई है तो वह मौन साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह से बनबसा से दैनिक उपयोग का सामान ले जाने वाले निर्धन और जरूरतमंद नेपाली नागरिकों को नेपाल प्रशासन परेशान कर रहा है। उन्हें एक-दो किलो चीनी और सब्जियां तक नहीं ले जाने दी जा रही हैं, जबकि अन्य सीमाओं पर किसी तरह की रोक नहीं है। - भरत भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष, बनबसा

गड्डा चौकी स्थित छोटी भंसार खोलने की मांग के साथ अपने प्रयोग के लिए बनबसा से लाए जा रहे सामान पर रोक हटाने की मांग की जा रही है। इसके लिए नेपाल के गृह और वाणिज्य मंत्री से गुहार लगाई है। -कृष्ण प्रसाद पाठक, भारत नेपाल मैत्री संघ अध्यक्ष नेपाल।


बनबसा से अपने घर के लिए सामान ले जाने वाले नेपाली नागरिकों को नेपाल प्रशासन की रोक से दोनों देशों की मैत्री और व्यापारिक संबंध प्रभावित हो रहे हैं। नेपाल की छोटी कस्टम को पूर्व की भांति खोला जाना चाहिए जिससे नेपाल प्रशासन को राजस्व का लाभ होगा ही। - भरत भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बनबसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed