फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Baleshwar Temple in Champawat

Champawat News: हेरिटेज स्ट्रीट बनेगा ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर क्षेत्र

Mon, 24 Apr 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Baleshwar Temple in Champawat
चंपावत। जिला मुख्यालय में स्थित ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर क्षेत्र को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में संवारने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए पर्यटन विकास विभाग ने एक करोड़ चालीस लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई है। इसे मंजूरी के लिए पर्यटन निदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

पौराणिक महत्व के बालेश्वर मंदिर में कभी कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थ यात्री रुकते थे। यह मंदिर समूह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की ओर से संरक्षित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां के ऐतिहासिक बालेश्वर नौले को हेरिटेज स्ट्रीट बनाने की घोषणा की है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि आगणन के मुताबिक बालेश्वर मंदिर समूह के पास 300 मीटर क्षेत्रफल में हेरिटेज स्ट्रीट संंबंधी कार्य किए जाएंगे। मंदिर समूह के स्वरूप को यथावत रखा जाएगा।
विज्ञापन



भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
चंपावत। ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर समूह को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से संरक्षित किए जाने के कारण पर्यटन विभाग की ओर से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भी प्रस्ताव भेजा गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ के अनुसार हेरिटेज स्ट्रीट के लिए संरक्षित इमारत में 300 मीटर से अधिक क्षेत्रफल में निर्माण कार्य के लिए एएसआई की मंजूरी भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी आवासीय भवनों में किया जाएगा एक समान रंगरोगन
चंपावत। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बालेश्वर मंदिर समूह के आसपास के सभी आवासीय भवनों में एक समान रंगरोगन किया जाएगा। बालेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले तल्लीहाट मार्ग एवं मुख्य मार्ग में एक ही रंग की निर्माण सामग्री प्रयोग में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed