फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bal Mundan contract of Purnagiri Dham missed in 65 lakh 2 thousand

65 लाख 2 हजार में छूटा पूर्णागिरि धाम का बाल मुंडन ठेका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bal Mundan contract of Purnagiri Dham missed in 65 lakh 2 thousand
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में बाल मुंडन का एक वर्षीय ठेका इस बार 65.02 हजार रुपये में छूठा। पिछले साल की अपेक्षा 6.98 लाख रुपये कम और इस वर्ष सरकारी बोली से दो हजार रुपये अधिक है। बूम वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित से कम राशि की निविदाएं आने से ठेके की नीलामी रद्द की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को बाल मुंडन और बूम वाहन पार्किंग के ठेके की तीसरी बार नीलामी की कार्रवाई हुई। बाल मुंडन के लिए सात ठेकेदारों ने निविदाएं डाली थी। सर्वाधिक राशि 65.02 लाख रुपये की निविदा पर ठेका उचौलीगोठ के विशन सिंह महर के नाम आंवटित हुआ। बता दें कि पिछले साल यह ठेका 72 लाख रुपये में छूटा था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण छह दिन बाद ही मेला रद्द हो गया था। इस बार भी तीसरी बार निविदा आमंत्रित करने और निर्धारित राशि 72 लाख से घटाकर 65 लाख किए जाने के बाद ठेका आवंटित हो पाया है। बूम वाहन पार्किंग के लिए मात्र दो लोगों ने निविदाएं डाली थी, लेकिन राशि कम होने से ठेके की नीलामी रद्द कर दी गई। इस मौके पर मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि बूम पार्किंग ठेके पर अब मेला समिति पुन: विचार कर फैसला लेगी। इस मौके पर मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार, उप कोषाधिकारी और पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed