फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bahadur Wins Gold in Dhaka

गुमदेश के फौजी बहादुर सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय मैराथन में जीता स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Bahadur Wins Gold in Dhaka
ढाका बांग्लादेश में अंर्तराष्ट्रीय मैराथन दौड में गोल्ड मेडल झटकने के बाद तिरंगा फहराकर खुशी जत - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के सैनिक बहादुर सिंह धौनी ने ढाका में रविवार को हुई 42.195 किमी की शेख मुजीब ढाका मैराथन में स्वर्ण पदक जीत कर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। बहादुर ने यह मैराथन दो घंटे 21 मिनट 40 सेकेंड में पूरी की। बांग्लादेश के सैन्य प्रमुख ने बहादुर सिहं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। उनकी कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

टू नागा रेजिमेंट केआरसी के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में एएसआई पद पर तैनात बहादुर मूल रूप से लोहाघाट ब्लॉक के धौनी सीलिंग के निवासी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक केसी रामू, संस्थान, अपने लोक देवता चौखाम बाबा और क्षेत्रवासियों की सद्भावना को देते हैं। बहादुर इससे पहले बेल्जियम, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया में हुई मैराथन में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

बहादुर 2 घंटे 19 मिनट 12 सेकेंड में पूरी कर चुके हैं मैराथन दौड़
चंपावत। गुमदेश क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सैनिक बहादुर सिंह धौनी ने रविवार को ढाका में दमदार प्रदर्शन कर मैराथन में स्वर्ण जीता, लेकिन स्वर्ण जीतने के बावजूद बहादुर का यह सर्वश्रेष्ठ समय नहीं है। बहादुर ने 19 नवंबर 2018 में प्रयागराज में हुई 34वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन 2 घंटे 19 मिनट 12 सेकेंड में पूरी कर प्रथम स्थान पाया था, जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed