{"_id":"e9234fe48d42b1d35b298974e5c8ee91","slug":"badrinath-moved-our-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे बुजुर्ग चले बदरीनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे बुजुर्ग चले बदरीनाथ
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
हमारे बुजुर्ग हमारे तीर्थयात्रा के अंतर्गत तीसरा दल शनिवार को चंपावत से बदरीनाथ रवाना हुआ। विधायक हेमेश खर्कवाल ने तीर्थयात्रियों का माल्यार्पण करने के बाद बस को हरी झंडी दिखाई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि तीसरे दल में 19 महिलाओं सहित कुल 40 तीर्थयात्री शामिल हैं। यात्रा प्रभारी पान सिंह नेगी ने बताया कि यात्रियों का ये दल 10 जून को चंपावत आएगा। इस मौके पर सुधीर साह, पूरन कठायत, मोहन जोशी, जावेद आदि मौजूद थे। तीनों दलों में कुल 105 यात्री शामिल थे।
विज्ञापन
625 का लक्ष्य रजिस्ट्रेशन 180 का
चंपावत। हमारे बुजुर्ग हमारे तीर्थ यात्रा के अंतर्गत जिले से इस साल 625 बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में 180 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। योजना के तहत 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को गंगोत्री या बदरीनाथ धाम में से किसी एक धाम की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराई जानी है।
विज्ञापन