{"_id":"6446b89fa89049c139012f54","slug":"badminton-in-lohaghat-champawat-news-c-8-1-121245-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Mon, 24 Apr 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में पूर्व विधायक केसी पुनेठा मेमोरियल मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता और आयो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पूर्व विधायक केसी पुनेठा मेमोरियल मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
शिक्षक मयंक पुनेठा ने अपने पिता पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा की स्मृति में नगर के बैडमिंटन हाॅल में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित कराई। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बोहरा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के 35 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ के मनोज वर्मा और भूपाल राणा की जोड़ी ने पिथौरागढ़ के ही दीप जोशी और सौरभ चंद की जोड़ी को 21-16, 21-9 से पराजित किया। वहीं 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ के कुलदीप महर और चंपावत के योगेश उपाध्याय की जोड़ी ने डीडीहाट के दिवाकर पांगती और पिथौरागढ़ के पीएस रावत की जोड़ी को 27-25-21-13 से पराजित किया।
मुख्य आयोजक मयंक और मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। जसवंत खड़ायत और पंकज वर्मा निर्णायक रहे। एनआईसी कोच पुष्कर सिंह रावत ने खिलाड़ी पंकज वर्मा को सम्मानित किया। हेम पुनेठा और चंद्रकिशोर पांडेय ने संचालन किया। इस मौके पर भूपाल सिंह मेहता, विपिन वर्मा, अनिरुद्ध पुनेठा, सुरेंद्र बोहरा, रविश भट्ट, संजय कनौजिया, तन्मय ओली, प्रमोद चंद्र, तुषार जोशी, एके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।